{"_id":"5a36cda34f1c1bc9678c274c","slug":"151354117419133-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश पर 133 खटारा वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश पर 133 खटारा वाहनों पर कार्रवाई
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के आदेश पर 133 खटारा वाहनों पर कार्रवाई
बुलंदशहर। एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण कम करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर 133 वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के 52 वाहनों की जांच के लिए सड़कों पर अभियान चलाया।
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को हटाने के लिए एनजीटी ने आदेश दिए थे। आदेश के बाद से ही विभाग पुराने वाहनों की तलाश में जुट गया। एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्रा ने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद जिले की सड़कों पर विभाग की टीम ने प्रत्येक वाहनों की जांच की। विभाग की ओर से 10 साल पुराने 29 डीजल वान और 15 साल पुराने पेट्रोल के 23 वाहनों के कागज जब्त कर सीज किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदूषण व अन्य कागज न होने पर 81 वाहनों के चालान भी काटे गए। इसमें डीजल के 48 और पेट्रोल के 33 वाहन शामिल हैं।