फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जी व्यक्ति को दे दिया जमीन अधिग्रहण का मुआवजा

फर्जी व्यक्ति को दे दिया जमीन अधिग्रहण का मुआवजा

Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
फर्जी व्यक्ति को दे दिया जमीन अधिग्रहण का मुआवजा
अपात्र को दे दिया जमीन अधिग्रहण का मुआवजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेशनल हाईवे - 93 के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजा वितरण में घपला सामने आया है। डिबाई क्षेत्र में अफसर-बाबुओं ने फर्जीवाड़ा कर किसान के बजाये किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान कर दिया। मामला सामने आने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

एनएच 93 के निर्माण के लिए डिबाई क्षेत्र के कुछ किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। बाबुओं ने अफसरों के साथ मिलकर कई किसानों की जमीन का मुआवजा अपात्र व्यक्तियों को कर धनराशि का बंदरबांट कर लिया। सूत्रों का दावा है कि कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे जमीन के मालिक ने मुआवजा न मिलने की शिकायत की तो पता चला कि मुआवजा वितरित कर दिया गया है। जबकि भू स्वामी को वास्तव में जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया था। इसके बाद उसने मामले में डीएम से शिकायत की तो जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। अभी केवल एक किसान के मुआवजे का फर्जीवाड़ा खुला है। इसके अलावा अभी कई अन्य किसानों के साथ भी धोखा किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे खेल में बाबुओं के साथ कई बड़े अफसरों की कलम भी फंसती जा रही है। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed