{"_id":"5a357b3a4f1c1bf4688c19d3","slug":"151345454011-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्च नहीं देने पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्च नहीं देने पर नोटिस जारी
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देने पर नोटिस जारी
बुलंदशहर। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भी कई प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके बाद अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया है। निकाय चुनाव के लिए जिले में 29 नवंबर को मतदान हुआ था। एक दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। विजयी प्रत्याशी शपथ ग्रहण भी कर चुके हैं। परिणाम के बाद बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अब तक अपने चुनावी खर्च का ब्योरा प्रशासन को नहीं दिया है। इसके चलते अब एडीएम प्रशासन ने खर्च का ब्योरा न देने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनावी व्यय का तत्काल कोषाधिकारी बुलंदशहर में लेखा जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जो प्रत्याशी लेखा व्यय जमा नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो