फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कोरम पूरा नहीं होने पर जिपं बोर्ड बैठक स्थगित

कोरम पूरा नहीं होने पर जिपं बोर्ड बैठक स्थगित

Sat, 07 Oct 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं होने पर जिपं बोर्ड बैठक स्थगित
कोरम पूरा नहीं होने पर जिपं बोर्ड बैठक स्थगित
विज्ञापन

फोटो
- विपक्ष के कई सदस्यों ने नहीं लगाई हाजिरी
- कोरम पूरा करने के लिए चाहिए थे 27 सदस्य, पहुंचे मात्र 19
- अब सोमवार को सुबह 11 बजे से होगी बोर्ड बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक कोरम नहीं पूरा होने और विपक्ष के हंगामे के चलते स्थगित कर दी गई। बैठक में विपक्ष ने आरोप लगाया कि समितियों के गठन में मनमानी की गई थी। अब सोमवार को बैठक होगी।
शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी की मौजूदगी में जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बोर्ड बैठक शुरू की। इस दौरान एएमए प्रदीप कुमार ने गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की, जिस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने बोर्ड बैठक में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर ही नहीं किए। जिपं अध्यक्ष के हस्ताक्षर के लिए कहने पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि गत बैठक में उनके हस्ताक्षर करते ही बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी गई थी। इसके चलते इस बार विपक्ष ने हस्ताक्षर नहीं किए। बाद में जिपं अध्यक्ष ने कोरम न पूरा होने के चलते बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। समितियों के गठन में एक सदस्य के हस्ताक्षर को फर्जी बताने के मामले को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। इस पर जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने मामला कमिश्नर के दरबार में होने के बात कहकर विपक्ष को शांत किया। इस दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष को बैठक में सीडीओ को बुलाने के लिए पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका था। इसके बाद भी सीडीओ को बैठक में नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन


कोरम पूरा होने के लिए चाहिए थे 27 सदस्य
53 जिला पंचायत सदस्यों के अलावा 27 पदेन सदस्यों को मिलाकर कुल 80 सदस्यों में से एक तिहाई यानी 27 सदस्यों की मौजूदगी बैठक के लिए आवश्यक थी। सांसद व विधायक समेत कुल 19 सदस्य बैठक में मौजूद थे। कोरम पूरा करने में 8 सदस्य कम थे। इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके कारण बैठक को स्थगित करने की घोषणा की गई थी। सोमवार सुबह 11 बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। अब बैठक में बिना हस्ताक्षर किए सदस्यों को प्रवेश नहीं मिलेगा। - प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष


सत्ता पक्ष की कमान अन्य दलों के सदस्यों के हाथ में है। भाजपा के सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समितियों के गठन में भी मनमानी की गई है। - महेन्द्र भैया, विपक्षी नेता व जिपं सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed