फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 स्कूल हुए मॉडल, निजी स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई शुरू

20 स्कूल हुए मॉडल, निजी स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई शुरू

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 स्कूल हुए मॉडल, निजी स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई शुरू
20 स्कूल हुए मॉडल, निजी स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

- छात्र-छात्राओं को आई कार्ड, टाई, वर्दी आदि की गई वितरित
- अहमदगढ़ स्थित परिषदीय स्कूल में बीएसए ने की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अहमदगढ़।
जिले के 20 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा चुका है। इन स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई शुरू हो गई है। बीएसए ने अहमदगढ़ स्थित परिषदीय स्कूल में बच्चों को आई कार्ड, टाई, बैग और ड्रेस आदि उपलब्ध करवा कर इसकी शुरूआत कर दी है।

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि डीएम डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर जिले के 20 परिषदीय स्कूलाें को मॉडल स्कूल बनाया गया है। इन स्कूलाें में निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इन स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूल के बच्चों की तरह आई कार्ड, टाई, ड्रेस और बैग आदि उपलब्ध करवा दिए गए हैं। छात्राओं को दुपट्टा भी उपलब्ध करवाया गया है। इसकी शुरूआत अहमदगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से कर दी गई है। उन्होंने शिक्षकों से इस योजना को सफल बनाने के आदेश देने के साथ समय पर स्कूल पहुंचने की नसीहत दी। उन्हाेंने बताया कि भविष्य में जिले के अन्य परिषदीय स्कूलों को भी मॉडल स्कूल बनाकर निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। विभाग की यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से की गई है। शुरू में 20 विद्यालयों में इस योजना की शुरूआत ट्रायल के रूप में हुई है। इसे सफल बनाने के लिए अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एबीएसए अजहर आलम, पूर्व एबीएसए चंद्रभूषण सिंह, खंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखलेश शर्मा, खंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सुरेश चंद, कोषाध्यक्ष अजहर अली, महामंत्री पपवन कुमार, संयुक्त मंत्री निपेंद्र कुमार, भाजपा जिला सदस्य सुभाष तेवतिया और भाजपा मंडल महामंत्री नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed