फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वजीफा के लिए 30 तक करें आवेदन

वजीफा के लिए 30 तक करें आवेदन

Sun, 24 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
वजीफा के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन

- अल्पसंख्यक छात्राओं को पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कालरशिप
- केंद्र सरकार देगी स्कालरशिप के रूप में 25 हजार तक की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए वजीफा के तहत स्कालरशिप देगी। इस योजना के तहत आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
कक्षा एक से लेकर स्नातक और व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई करने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 25 हजार रुपये तक की स्कालरशिप मिलेगी। योजना में अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से आह्वान किया गया है। इसकी जानकारी डीआईओएस को भी दी गई है। आवेदन www.scolarship.gov.in वेबसाइट पर भरे जाएंगे। इस दौरान फार्म में एक फोटो, पिछले साल की उत्तीर्ण की हुई कक्षा की मार्कशीट, तहसील से बना आय प्रमाणपत्र और स्वयं प्रमाणित धार्मिक अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र, बैंक की पासबुक की फोटो कापी के साथ बैंक का आईएफएससी नंबर भरना होगा। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल को आवेदन भरवाने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

.........................
इस तरह मिलेगी स्कालरशिप
प्री-मैट्रिक स्कालरशिप के तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को एक हजार रुपये सालान मिलेंगे। कक्षा छह से 10 वीं तक के विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये सालाना मिलेंगे। इसमें अभिभावक की आय एक लाख प्रतिवर्ष होनी जरूरी है। पिछली कक्षा में छात्र कम से कम 50 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण हो। इसी तरह पोस्टमैट्रिक स्कालरशिप के तहत कक्षा 11 और 12 वीं के विद्यार्थियों को नौ हजार रुपये, स्नातक के छात्र-छात्राओं को छह हजार रुपये सालाना मिलेंगे। इसके लिए अभिभावक की सालाना आय अधिकतम दो लाख रुपये तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed