फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कॉलेजों में अब छात्र संघ के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

कॉलेजों में अब छात्र संघ के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

Sat, 09 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में अब छात्र संघ के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
कालेजों में अब छात्र संघ के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
विज्ञापन

- डीएवी कालेज में इस बार भी नहीं होगा चुनाव, कोर्ट में हैं विचाराधीन मामला
- दूसरे कालेजों में चुनाव के इच्छुक छात्र नेताओं ने शुरू की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कालेजों में प्रवेश प्रकिया संपन्न होने के साथ कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही अब कालेजों में छात्र संघ के चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। खास बात यह है कि डीएवी कालेज में इस बार भी चुनाव नहीं होगा। चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
कालेजों में जब भी छात्र संघ के चुनाव नजदीक आते हैं तो इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं। हालांकि अभी सीसीएसयू से छात्र संघ के चुनाव को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। मगर, समय नजदीक आते ही चुनाव की सुगबुगाहट और इच्छुक छात्र नेताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। वह धीरे-धीरे कालेज में छात्र-छात्राओं से संपर्क बढ़ा रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले ही वोट अपने पक्ष में कर लिया जाए और उनकी जीत आसान हो जाए।
विज्ञापन

जिले में 12 राजकीय और एडेड कालेजों में चुनाव होते हैं। इनमें डीएवी कालेज, आईपी कालेज, डीएन कालेज गुलावठी, अमर सिंह डिग्री कालेज लखावठी और एनआरईसी कालेज खुर्जा आदि शामिल हैं। मगर, डीएवी में इस भी चुनाव नहीं होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में डीएवी में छात्र संघ का चुनाव नजदीक था और सपा छात्र संघ ने विवि के कुलपति को शिकायत कर चुनाव पर रोक लगवा दी थी। इसके विरोध में कालेज प्राचार्य ने हाईकोर्ट में याचिका डाल दी थी और यह मामला अभी तक कोर्ट में विचाराधीन है। विगत वर्ष प्राचार्य चुनाव करवाने के आदेश जारी करने के लिए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था, लेकिन आदेश जारी नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि छात्र संघ का चुनाव नजदीक हैं और उनका प्रयास रहेगा कि इस बार कालेज में चुनाव हों। इसके लिए वह जल्द ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर विचाराधीन चल रहे केस में जल्द फै सला सुनाए जाने के संबंध में अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed