{"_id":"59b18b6f4f1c1bf87f8b4c79","slug":"150480780816-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने को भटक रहे किसान और आमजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने को भटक रहे किसान और आमजन
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनवाने को भटक रहे किसान
आधार कार्ड सभी जगह जरूरी हो गया है। कैंप न लगने के कारण बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कैंप लगाने की मांग की है।
इस समय आधार कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत उन किसानों को है, जो कर्जमाफी की लिस्ट में शामिल हैं। अबतक 50 हजार से अधिक किसानों के पास आधार नहीं है। किसान रामपाल, कौशल, प्रवीन और मदन आदि का कहना है कि विकास भवन में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक ही दिन कैंप लगा। इसके बाद कैंप नहीं लगने से उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा। इसके चलते उन्हें चिंता सता रही है कि यदि आधार नहीं बना तो उनका कर्ज माफ नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर आमजन भी आधार कार्ड बनवाने को मारे-मारे फिर रहे हैं। ज्ञात रहे कि जिले में अब भी लाखों लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसका कारण यह है कि जन सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनने बंद हो गए हैं। सीडीओ जसजीत कौर का कहना है कि आधार कार्ड न बनने की समस्या उनके संज्ञान में है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।