फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव

Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी कार्यालय
विज्ञापन

- बिजनौर में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा खंडित होने पर किसानों में रोष
- कड़ी धूप में एसएसपी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बिजनौर में किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को खंडित करने की घटना को लेकर किसानों का गुस्सा बुलंदशहर में भी दिखाई दिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। किसानों प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी की गैर मौजूदगी में सीओ सिटी के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म किया।

बिजनौर के गांव बागड़पुर में 3 सितंबर को असामाजिक तत्वों ने किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर बुलंदशहर के किसानों का गुस्सा भी फूट पड़ा। यूनियन के बैनर तले मंगलवार को राजेबाबू पार्क में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर किसान एसएसपी कार्यालय पहुंचे और परिसर में बैठ गए। किसानों ने प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। एसएसपी की गैर मौजूदगी में पहुंचे सीओ आलोक कुमार के आश्वासन पर किसानों ने करीब आधे घंटे बाद धरना खत्म कर दिया। किसानों ने कहा कि आरोपी एक सप्ताह के भीतर नहीं पकड़े गए तो जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उर्फ गुड्डू प्रधान, चौधरी विशनपाल सिरोही, यशवीर सिंह, दयाचंद्र त्यागी, गुलवीर सिंह, मदनपाल सिंह, गंगाप्रसाद पिलानिया, राजकुमार प्रधान, सतपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed