फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिकायतों का लगा अंबार, निपटीं सिर्फ 11

शिकायतों का लगा अंबार, निपटीं सिर्फ 11

Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों का लगा अंबार, निपटीं सिर्फ 11
शिकायतों का लगा अंबार, निपटीं सिर्फ 11
विज्ञापन

फोटो समाचार

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनीं शिकायतें
264 शिकायतें देख डीएम ने 14 को दोबारा सुनेंगी शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई/दानपुर/स्याना/खुर्जा/शिकारपुर। डीएम डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 264 फरियादियों ने अपनी शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं। इनमें से सिर्फ 11 शिकायतों का ही मौके पर समाधान हो सका। समस्याओं की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने 14 सितंबर को एक बार फिर लोगों की शिकायतों को सुनने का आश्वासन दिया।
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मोहम्मदपुर खुर्द गांव के किसान अर्जुन ने कच्चा मकान टूटने के बाद भी पटवारी द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत की। दानपुर में मुख्य मार्ग से मस्जिद व चामड़ तक नालों में गंदगी से अटे होने व पानी लाइन टूटे होने की शिकायत सूफी हारून राशिद ने की। राजघाट ग्राम प्रधान लता देवी ने नवरात्र से पूर्व गंगातट व रास्तों में विद्युतीकरण की मांग की। नगला छत्तू पोप सिंह ने ग्राम समाज की भूमि को दबंगो से मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान सीएमओ डॉ. के एन तिवारी ने छह दिव्यांग लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र दिए। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में पचास प्रतिशत शिकायतें रेवेन्यू की मिलीं। साथ ही अन्य विभागों की 50 प्रतिशत शिकायतें मिली। मौके पर ग्यारह शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसएसपी मुनीराज जी., बीएसए अजीत कुमार, डीपीआरओ अमरजीत सिंह, सूचना अधिकारी राजीव सक्सेना, एसडीएम उमाशंकर, तहसीलदार हेमेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्याना में विधायक देवेंद्र लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 42 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। इनमें छह शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया। एसडीएम संजय कुमार पांडे, सीओ अन्मिता उपाध्याय, तहसीलदार तिमराज सिंह, डा. मोहित जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा में एसडीएम हिंमाशु गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विधायक बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जनता की शिकायतें सुनकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। कई मामलों में अफसरों की टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने को भेज दिया है। इस दौरान नायब तहसीलदार, सीओ समेत कई विभागीय अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो
शिकारपुर में एसडीएम सुभाष चंद यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें आई। इसमें से मात्र 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। सीओ जगदीश चंद सिंह, तहसीलदार इदरीश अहमद, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

साहब! दबंग के डर से पलायन को हैं मजबूर
- तहसील दिवस में सीडीओ को सुनाया शिवाजी नगर के लोगों ने दुखड़ा
सिकंदराबाद। साहब मोहल्ले का एक दबंग लोगों पर झूठे आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट, उनका उत्पीड़न करता है। दबंग के रुतबे के चलते पुलिस भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। उत्पीड़न के चलते मोहल्ले के गरीब लोग पलायन करने को मजबूर हैं। यह शिकायत तहसील दिवस में नगर के शिवाजी नगर कॉलोनी के लोगों ने सीडीओ से की। सीडीओ ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दर्जनों की संख्या में तहसील दिवस में पहुंचे शिवनगर कालोनी के लोगों ने सीडीओ को बताया कालोनी में एक दबंग किस्म का युवक रहता है। वह कालोनी के गरीब लोगों को डरा-धमका कर मुफ्त में काम कराता है। मना करने पर मारपीट करता है। वहीं कालोनी के लोगों पर आए दिन झूठा आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करता है। बताया कि दबंग के उत्पीड़न से कालोनी के गरीब लोग पलायन करने को मजबूर हैं। करीब आधा दर्जन लोग कॉलोनी से पलायन कर चुके हैं। लोगों ने बताया कि पुलिस के दबंग के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। सीडीओ जसजीत कौर ने पुलिस को दबंग के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। तहसील दिवस में कुल 36 शिकायतें आईं। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया किया। तहसील दिवस में एसडीएम डा. शुभि काकन, सीओ राघवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह, ईओ सुरेंद्र तिवारी आदि ने समस्याएं सुनीं।


तहसील दिवस में आई 40 शिकायतें, तीन का हुआ निस्तारण
अनूपशहर। अनूपशहर एसडीएम डा.वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। एसडीएम ने शेष शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण एक सप्ताह में कर उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed