फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुग्गी से बरामद किया पांच बोरी सरकारी गेहूं

बुग्गी से बरामद किया पांच बोरी सरकारी गेहूं

Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बुग्गी से बरामद किया पांच बोरी सरकारी गेहूं
बुग्गी से बरामद किया पांच बोरी सरकारी गेहूं
विज्ञापन

- नायब तहसीलदार ने गेहूं बरामद कर कराई रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर। डीलर्स द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी लगातार जारी है। इसका खुलासा बुधवार उस समय हुआ जब नायब तहसीलदार ने खानपुर बाईपास पर एक बुग्गी से पांच बोरी सरकारी गेहूं पकड़ा। गेहूं को बरामद कर नायब तहसीलदार ने थाना खानपुर में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

गांव ढकौली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी कि गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले डीलर का सरकारी गेहूं एक व्यक्ति बुग्गी से खानपुर बेचने जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम स्याना के आदेश पर नायब तहसीलदार एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। खानपुर बाईपास पर जब बुग्गी को चेक किया तो उसमें भरी मक्का की बोरियों के नीचे पांच बोरी सरकारी गेहूं की मिली। इस पर नायब तहसीलदार ने गेहूं को बरामद कर बुग्गी चला रहे तेपाल से पूछताछ की। उसने पूछताछ में कबूल किया कि यह गेहूं सरकारी है और इस गेहूं को गांव की महिला डीलर के भतीजे ने मंडी में बेचने के लिए उसकी बुग्गी में रख दिया है। नायब तहसीलदार ने माल सुपुर्द करते हुए थाना खानपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मगर, इस मामले ने यह भी साफ कर दिया कि विभागीय अफसर कितने भी राशन वितरण में पारदर्शिता होने का दावा करते हों, मगर सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed