{"_id":"59aedc644f1c1ba3078b468b","slug":"15046319215-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा निदेशक की रडार पर बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा निदेशक की रडार पर बीएसए
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा निदेशक की रडार पर बीएसए
- बिना मान्यता प्राप्त स्कूलाें पर कार्रवाई की नहीं दी रिपोर्ट
- निदेशक ने चेतावनी भरा पत्र जारी कर बीएसए से तीन दिन में मांगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशक की रडार पर हैं। मामला बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने से जुड़ा है। बीएसए द्वारा अब तक अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट और बंद होने वाले स्कूलों की संख्या नहीं देने पर निदेशक ने चेतावनी भरा पत्र जारी कर बीएसए को तीन दिन का समय दिया है। बीएसए ने आनन-फानन में सभी एबीएसए को लिस्ट देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिले में नगर से लेकर देहात तक बिना मान्यता प्राप्त स्कूलाें की लंबी फेहरिस्त है। शासन का सख्त आदेश है कि अमान्य स्कूल हरहाल में बंद होने चाहिए। आदेश मिलने पर बीएसए द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए कि कोई भी अमान्य स्कूल नहीं चलने दिया जाएगा। स्कूल बंद कराने के आदेश सभी एबीएसए को भी दिए गए। कई बार बीएसए ने स्कूल बंद कराने और नोटिस जारी करने का दावा किया, लेकिन अब बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से चेतावनी भरा पत्र मिलने से यह दावे हवा-हवाई साबित हो गए हैं। निदेशक का पत्र मिलने से विभाग में खलबली है और अब अफसर बंद होने वाले अमान्य स्कूलों और कार्रवाई की रिपोर्ट एकत्रित करने में जुट गए हैं। इस हीलाहवाली में विभागीय अफसरों की मिलीभगत सामने आ रही है। चर्चा है कि एबीएसए अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की बजाय अवैध वसूली कर उन्हें खुलवाने में सहयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले में अमान्य स्कूल बराबर खुल रहे हैं और संचालकों को किसी तरह की कार्रवाई का डर नहीं है। इस संबंध में बीएसए का कहना है कि जिले में स्कूल बंद कराए गए हैं। जिन्होंने स्कूल बंद नहीं किए, उनके संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक को जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।