{"_id":"59a407274f1c1b01758b45d8","slug":"15039219638-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली करते संविदाकर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली करते संविदाकर्मियों को बनाया बंधक
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली करते संविदाकर्मियों को बनाया बंधक
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर पसौली में विद्युत मीटर लगाने के नाम पर संविदाकर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से 200 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से अवैध वसूली करने का मामला संज्ञान में आने पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर चारों कर्मियों को बंधक बना लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। जेई के आश्वासन पर किसानोें ने उन्हें घंटो बाद बंधनमुक्त किया।
बता दें कि रविवार की दोपहर लखावटी बिजलीघर पर तैनात चार संविदाकर्मी गांव बहादुरपुर पसौली में बिजली के मीटर लगाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां संविदाकर्मियों ने प्रति मीटर के हिसाब से उपभोक्ताओं से 200 रुपये की अवैध वसूली करनी शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने भाकियू जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गुडडू प्रधान मौके पर आ धमके और चारों संविदाकर्मियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया।
प्रधान ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष की संविदाकर्मियों से हुई पूछताछ में चारों कर्मियों ने अवैध वसूली की बात स्वीकार की है। उन्होंने लखावटी बिजलीघर के जेई को फोन कर मामले की जानकारी दी और जबरन वसूले गए पैसों को मौके पर ही वापस कराकर मामला शांत कराया। जेई के आश्वासन पर ही उन्हें बंधनमुक्त किया गया।