फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सहकारी बैंक के कर्ज से मुक्ति को करना होगा इंतजार

सहकारी बैंक के कर्ज से मुक्ति को करना होगा इंतजार

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक के कर्ज से मुक्ति को करना होगा इंतजार
सहकारी बैंक के कर्ज से मुक्ति को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

- प्रदेश के कई बैंकों द्वारा डाटा ऑनलाइन नहीं करने पर शासन ने लगाई रोक
- अफसरों का तर्क शासन के आदेश के बाद ही होगा अगला काम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यदि किसी किसान ने सहकारी बैंक से कर्जा लिया है तो उसे कर्ज से मुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। इसका कारण है कि प्रदेश के कई बैंकों द्वारा अभी तक डाटा ऑनलाइन नहीं किया गया। इसके चलते शासन ने फिलहाल रोक लगा दी है।

जिले के बैंकों से शासन को मिले डाटा के अनुसार प्रशासन को कर्जमाफी के लिए एक लाख 68 हजार 303 किसानों की लिस्ट मिली थी। जिला स्तर पर इसमें से एक लाख 64 हजार 823 किसानों को शामिल किया गया था। इनमें आधार कार्ड से लिंक किसानों की संख्या 51 हजार 703 है, जबकि एक लाख 16 हजार 600 किसानों के आधार कार्ड नहीं हैं। जिला प्रशासन ने पहली लिस्ट में शामिल किसानों में से 23 हजार 140 किसानों की लिस्ट जारी करते हुए कर्ज की राशि प्राप्त करने के लिए शासन को डिमांड भेज दी है। लिस्ट में शामिल शेष किसानों का कर्ज माफी की कार्रवाई जारी है। अब जिला प्रशासन को शासन से आदेश मिला है कि कर्जमाफी में अभी सहकारी बैंकों के किसानों को शामिल न किया जाए। उधर, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह का कहना है कि शासन के आदेश के बाद ही अगला काम किया जाएगा। फिलहाल आगामी आदेश मिलने तक कर्जमाफी में सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed