{"_id":"599b16c34f1c1b20188b4890","slug":"150333615315-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह एसएसपी साहब! मंत्री जी को दे दिए फर्जी आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह एसएसपी साहब! मंत्री जी को दे दिए फर्जी आंकड़े
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह एसएसपी साहब! मंत्री जी को दे दिए फर्जी आंकड़े
- एसएसपी बोले-इस माह में नहीं हुई कोई बड़ी घटना
- 14 अगस्त को सिपाही ने किया था किशोरी से रेप
- इस माह में अब तक हो चुकी हैं रेप व मर्डर की छह बड़ी घटनाएं
आशीष शुक्ला/पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। अक्सर देखा होगा कि कोतवाल या दरोगा धाराओं में खेल कर आरोपियों को बचा लेते हैं, लेकिन शनिवार को प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान एसएसपी साहब ने ही फर्जी आंकड़े देकर पुलिस की पीठ थपथपाने का काम कर लिया। साहब ने मंत्री जी को बताया कि लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस माह में अब तक कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। जबकि इन 15 दिनों में रेप और हत्या जैसी छह बड़ी वारदातें हो चुकी हैं।
शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिला पंचायत सभागार में कानून व्यवस्था की बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने एसएसपी से जिले में हो रहे क्राइम तथा अपराधियों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। एसएसपी साहब ने मंत्री जी के सामने जो रिपोर्ट कार्ड पेश की, उससे मंत्री जी ने पुलिस की पीठ तो थपथपा दी, लेकिन मंत्री जी को एसएसपी साहब के फर्जी आंकड़ों के बारे में भनक तक न लग सकी। एसएसपी साहब ने आंकड़ों के साथ बताया कि इस माह में अब तक कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। जबकि, इसी माह के शुरुआती 15 दिनों में रेप व हत्या जैसी छह बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। एसएसपी ने चालान काटकर वसूली गई धनराशि और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान का श्रेय खुद लेते हुए रिपोर्ट मंत्री जी के सामने पेश कर दी। जबकि बैठक से पांच दिन पूर्व ही एक सिपाही द्वारा एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया था।
इस माह की बड़ी वारदातें
1. 3 अगस्त - खुर्जा के गांव जमालपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
2. 5 अगस्त - सिकंदराबाद में गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप
3. 10 अगस्त - अरनिया में महिला को अगवा कर डेढ़ माह तक रेप के बाद दो लाख में बेचा
4. 11 अगस्त - सिकंदराबाद की हीरा कालोनी में दो बीघा जमीन के लिए दादा की हत्या
5. 14 अगस्त - छतारी के गांव पंडरावल में आम के बाग में अवैध शराब का भंडाफोड़
6. 14 अगस्त - नगर क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर सिपाही ने किया रेप