फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेडी के पास पहुंचा प्रबंधन समिति के फर्जी चुनाव का मामला

जेडी के पास पहुंचा प्रबंधन समिति के फर्जी चुनाव का मामला

Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जेडी के पास पहुंचा प्रबंधन समिति के फर्जी चुनाव का मामला
जेडी के पास पहुंचा प्रबंधन समिति के फर्जी चुनाव का मामला
विज्ञापन

- शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने की कार्रवाई
- माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर फाइल, रिकार्ड गुम करने व फर्जी तरीके से चुनाव करवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कस्बा स्याना स्थित भूकन सरन गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में फर्जी प्रबंधन समिति बनाने का मामला उजागर हुआ है। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर फाइल व रिकार्ड गुम करने का भी आरोप है। शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने कार्रवाई के लिए पूरा मामला जेडी के पास मेरठ भेज दिया है।

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन चल रहे विद्यालयों में प्रबंधन समिति के मामले काफी चर्चा में रहते हैं। भूकन सरन गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में फर्जी प्रबंधन समिति बनाने का खुलासा शास्त्री नगर निवासी अनिल कुमार शर्मा आदि ने डीआईओएस को शिकायत देकर किया है। आरोप है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष इस विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे। उन्हाेंने अपने कार्यकाल में भी फर्जी समिति का गठन कर अपने परिजनों रिश्तेदारों को प्रबंधक और सदस्य बनाया। अब एक बार फिर उन्होंने फर्जी प्रबंधन समिति का गठन कर दिया। इसके लिए उन्होंने समिति से संबंधित फाइल और रिकार्ड आदि गायब कर दिए। उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि वह शिक्षक नेता बनकर डीआईओएस कार्यालय में भी दबाव बनाते रहते हैं। इतना ही नहीं इसी का फायदा उठाकर उन्होंने फर्जी समिति बना दी और कोई चुनाव अधिकारी भी नियुक्त नहीं किया। शिकायतकर्ताओं ने समिति को निरस्त कर दोबारा गठित करवाने के आदेश जारी करने की मांग की है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, जो लोग शिकायत कर रहे हैं, उन्होंने समिति में फर्जी तरीके से सदस्यों को बना दिया है। इसकी जांच करवाई जा रही है और वह जल्द ही इसमें शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। वहीं, दूसरी ओर डीआईओएस मनोज कुमार आर्य का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई के लिए पूरा मामला जेडी मेरठ को भेज दिया गया है। वहां से जो भी आदेश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed