{"_id":"599b16bb4f1c1b20188b488d","slug":"15033361452-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं चुनाव: आज होगा नए अध्यक्ष का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं चुनाव: आज होगा नए अध्यक्ष का फैसला
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं चुनाव: आज होगा नए अध्यक्ष का फैसला
- दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद होगी वोटों की गिनती
- वर्तमान मेें दो प्रत्याशी हैं मैदान में, जीत के कर रहे दावे
- पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद से खाली है कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। आज सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। जिसके बाद अध्यक्ष की घोषणा होने तक कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग और तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक काउंटिंग की जाएगी।
प्रदेश में सरकार परिवर्तन के साथ ही भाजपाइयों ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंप दिया था। जिसके बाद डीएम ने तत्कालीन अध्यक्ष को अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए समय दिया था, लेकिन अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बहुमत सिद्ध करने की बजाए डीएम को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से डीएम डॉ. रोशन जैकब जिला पंचायत अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। शासन ने अध्यक्ष पद के लिए 22 अगस्त को चुनाव की डेट घोषित की थी। जिसके बाद मंगलवार को शासन के आदेशानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की जाएगी। जबकि वोटिंग के तुरंत बाद ही गिनती शुरू की जाएगी। संभव है कि शाम तक नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाए।
शासन ने किया था तारीख में बदलाव
तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद शासन ने चुनावी तिथि की घोषणा की थी। उस समय शासन ने अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तिथि 23 जुलाई घोषित की थी, लेकिन आखिरी समय पर शासन ने तिथि में बदलाव करते हुए 22 अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में नहीं ले जा सकेंगे हथियार
चुनाव के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर जाना पूरी तरह से वर्जित होगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर के दो सौ मीटर की परिधि में भी किसी भी प्रकार का शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी निजी वाहन को नहीं मिलेगा प्रवेश
मतदान के समय कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी निजी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद से ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के वाहन को दफ्तर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
मतदाता को लाना होगा पहचान पत्र
मतदान के लिए आने वाले मतदाता को अपने साथ पहचान पत्र अवश्य साथ लाना होगा। मतदाता को आईडी के रूप में वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट आदि ही मान्य होगा। जबकि मतदाता व उम्मीदवार के लिए मोबाइल, कैमरा, पैन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाने पर पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
...तो रोचक होगा जिपं अध्यक्ष का चुनाव
यदि अफसरों के अनुमान के मुताबिक चुनाव हुआ तो अध्यक्ष पद की लड़ाई काफी रोचक हो सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। संभव है कि चुनाव का परिणाम एक या दो वोटों से हो। हालांकि चुनावी नतीजे आने तक किसी भी बात या चर्चा पर विश्वास करना जल्दबाजी होगा। हालांकि चुनावी गलियारे में यह चर्चा है कि चुनाव एक तरफा होगा।
डीएम न्यायालय में होगी वोटिंग
जिपं अध्यक्ष के लिए होने वाला चुनाव के तहत डीएम न्यायालय में वोटिंग की जाएगी। वोटिंग रूम के अंदर केवल प्रत्याशी या नामित एक एजेंट ही प्रवेश कर सकेगा। इसके अलावा अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरे में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रत्याशियों के लिए कयामत भरी होगी आज की रात
जिपं अध्यक्ष पद के लिए मैदान में खड़े दोनों प्रत्याशियों के लिए आज की रात कयामत भरी होगी। दोनों प्रत्याशियों की न केवल प्रतिष्ठा दांव पर है। बल्कि उनके भविष्य की राजनीति भी आज के चुनाव के बाद तय हो जाएगी। कुर्सी के साथ सत्ता का सुख भोगने के लिए दोनों प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया है।
कोट---
चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसी भी हाल में बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सघन चेकिंग के बाद ही परिसर में किसी भी व्यक्ति को आने दिया जाएगा। - डॉ. रोशन जैकब, डीएम