फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वाइन फ्लू की शिकार महिला का कराया गर्भपात

स्वाइन फ्लू की शिकार महिला का कराया गर्भपात

Mon, 21 Aug 2017 09:27 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की शिकार महिला का कराया गर्भपात
स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला का कराया गर्भपात
विज्ञापन

- गाजियाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, गंभीर
- स्वाइन फ्लू से एक महिला की हो चुकी है मौत
- तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर परिवार ने लिया गर्भपात का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/बीबीनगर।
स्वाइन फ्लू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर रोकथाम की बजाए दावे करने में मशगूल हैं। अब बीबीनगर कस्बा निवासी एक सिपाही की गर्भवती पत्नी को फ्लू की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि तबीयत में सुधार न होने के कारण महिला को गर्भपात भी कराना पड़ा। फिलहाल महिला का इलाज गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात गौरव निवासी लाडपुर की गर्भवती पत्नी अंजू की करीब छह दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे पास के ही एक चिकित्सक से दवा दिलाई। तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे मेरठ हायर सेंटर में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि की। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसका अबॉर्शन कराने की सलाह दी। अबॉर्शन कराने के बाद भी अंजू की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर फिलहाल अंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव सैदपुर में हुई थी महिला की मौत
बीबीनगर के गांव सैदपुर में चार दिन पहले स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हुई थी। मृतक भी करीब पांच माह की गर्भवती थी। महिला की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मियों को नहीं है कोई सुध
स्वाइन फ्लू ने बीबीनगर क्षेत्र में दस्तक दे दी है। जबकि नगर पंचायत कर्मियों की नींद अब भी नहीं टूटी है। नगर पंचायत अफसरों ने अब तक क्षेत्र में कहीं भी फॉगिंग नहीं कराई है। जबकि डीएम ने सख्त आदेश जारी कर अतिशीघ्र फॉगिंग कराने के निर्देश दिए थे।


कोट
स्वाइन फ्लू के केस की जानकारी मिली है। फिलहाल एक टीम को गांव में पीड़ित के घर भेजा जा रहा है। पीड़ित के सभी परिजनों को टैमी फ्लू दवा दी जाएगी। - डॉ. कैलाशनाथ तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed