{"_id":"5995d1c34f1c1b5a618b46cc","slug":"150299080513-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर न मिलने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर न मिलने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरियर न मिलने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री
- सरकार के खिलाफ हंगामा करते हुए की नारेबाजी
बुलंदशहर। समझौता होने के बाद भी बढ़ा हुआ मानदेय न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय ध्यानाकर्षण आंदोलन किया।
बढ़ा हुआ मानदेय न देने के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय ध्यानाकर्षण आंदोलन किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्षा सावित्री गौतम ने बताया कि गत दिनों संघ ने कर्मचारियों के हित में प्रदर्शन करते हुए 11 बिंदुओं का मांग पत्र शासन को भेजा था। शासन ने उस समय वार्ता कर एक माह का समय दिया था, लेकिन डेढ़ माह गुजरने के बाद भी सरकार ने न तो कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है और न ही अभी तक कर्मचारियों को केंद्रीय या राज्यीय कर्मचारी का दर्जा दिया है। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों ने फिर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपकर अतिशीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर शशि, आरती, राजरानी, मुन्नी, लक्ष्मी, सुधा, विमलेश आदि मौजूद रहे।