{"_id":"5995d1c14f1c1b2d6b8b4648","slug":"15029908032-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
- नगर के राजे बाबू पार्क में हुई बैठक में लिया फैसला
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक संयुक्त बैठक का आयोजन नगर के राजे बाबू पार्क में हुआ। इस मौके पर संघ के संरक्षक इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर के राजेबाबू पार्क में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक संयुक्त बैठक का आयोजन संरक्षक इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। संघ के संरक्षक इंद्र देव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों के पूरा न होने पर 22 व 23 अगस्त को सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं सामूहिक अवकाश लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सुरेंद्र यादव, महेश चौधरी, निर्भय चंद शर्मा, पंकज गुप्ता, उदयवीर, जगवीर आदि मौजूद रहे।