{"_id":"5985f7514f1c1b71428b4b7b","slug":"15019518271-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए में अवैध रूप से पास की गई फाइलों की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए में अवैध रूप से पास की गई फाइलों की जांच शुरु
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए में अवैध रूप से पास की गई फाइलों की जांच शुरू
- कई मैरिज हॉल, गार्डन व कॉलोनियां की गई हैं अवैध रूप से पास
- खबर छपने पर बीडीए अफसरों में मची खलबली
- तत्कालीन अफसरों ने पास करने में किया था मोटा खेल
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। बीडीए अफसरों ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पास कॉलोनियों, घरेलू नक्शे, गार्डन आदि की फाइलों को फिर से कुरेदना शुरू कर दिया है। अमर उजाला में शनिवार को खबर प्रकाशित हुई तो बीडीए अफसरों में खलबली मच गई। बीडीए उपाध्यक्ष व डीएम के आदेश पर अफसरों ने फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है।
मानक पूरा किए बिना बीडीए अफसरों ने पूर्व में सैकड़ों की संख्या में घरेलू, कॉलोनियों व गार्डन, मैरिज होम को अवैध रूप से पास कर दिया था। शनिवार को खबर प्रकाशित होने पर अफसरों में खलबली मच गई। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह को ऐसी सभी फाइलों की जांच के आदेश दिए, जो गत दो वर्षों में पास की गई हैं। बीडीए अफसरों ने शनिवार को मौके पर जाकर स्थिति की जांच की। इस दौरान धमेड़ा अड्डा पर बने एक गार्डन में निर्माण न होने पर विशेष कार्याधिकारी ने अफसरों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
बीडीए विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध रूप से पास की गई कॉलोनियों व मैरिज होम की जांच की जा रही है।