{"_id":"598360534f1c1b3f7b8b47d1","slug":"150178219115first-page-bulandshahr-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सोलर पावर प्लांट से संचालित होंगे जैमर व कैमरे -First page","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में सोलर पावर प्लांट से संचालित होंगे जैमर व कैमरे -First page
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में सोलर पावर प्लांट से संचालित होंगे जैमर व कैमरे
- शासन ने प्रदेश की 17 जेलों को किया है चिन्ह्ति
- जिला कारागार में 78 लाख की लागत से लगेगा प्लांट
आशीष शुक्ला/पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। जेलों में सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे व जैमर को निर्विरोध संचालन के लिए शासन ने सोलर पावर प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश की 17 बड़ी जेलों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें बुलंदशहर जिला कारागार भी शामिल है। शासन की ओर से 17 जेलों में प्लांट लगाने के लिए 10.82 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
कारागारों की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए कारागारों में मोबाइल जैमर व कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन बिजली की अघोषित कटौती के कारण इन जैमर व कैमरों का सफल संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कई बार जेलों से अपराधियों के भागने तथा दो गुटों में आपस में लड़ाई झगड़े जैसी गंभीर वारदातें होती रही हैं। अब शासन ने जेलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जैमर व कैमरों के सफल संचालन के लिए सोलर प्लांट लगाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए प्रदेश की 17 बड़ी जेलों को चिन्ह्ति किया गया है। इनमें बुलंदशहर की जिला कारागार भी शामिल है। अनु सचिव करुणेश कुमार सिंह ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को निर्देश जारी कर अतिशीघ्र सोलर प्लांट लगाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही पावर प्लांट लगाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। समय सीमा में प्लांट चालू न होने पर संबंधित जेल अधीक्षक व अन्य जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
उक्त जेलों में लगेंगे सोलर प्लांट
जेल जैमरों की संख्या कुल लागत
जि.का. बुलंदशहर 13 78
जि.का. गाजियाबाद 12 58.50
जि.का अलीगढ़ 12 58.50
जि.का. प्रतापगढ़ 08 39
जि.का. गोरखपुर 08 39
जि.का. पीलीभीत 05 29.5
जि.का.एटा 07 39
जि.का. देवरिया 06 29.25
जि.का. बांदा 05 29.25
जि.का. मैनपुरी 12 58.50
जि.का. झांसी 07 39
जि.का आजमगढ़ 08 39
जि.का. बलिया 04 19.50
जि.का. नैनी 28 136.50
जि.का. लखनऊ 24 117
जि.का. बरेली 41 195
जि.का. फिरोजाबाद 13 78
कार्य करने का टेंडर शासन स्तर से एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी के अफसरों को कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - ओपी कटियार, जेल अधीक्षक