फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में चार नई राजकीय आईटीआई की मिली सौगात

जिले में चार नई राजकीय आईटीआई की मिली सौगात

Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में चार नई राजकीय आईटीआई की मिली सौगात
चार नई राजकीय आईटीआई की मिली सौगात
विज्ञापन

- आईटीआई में एडमिशन शुरू, एक में होंगे 425 छात्रों के एडमिशन
- सिकंदराबाद में आईटीआई का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आईटीआई करने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। जिले को चार नई राजकीय आईटीआई की सौगात मिल गई है। इनमें एडमिशन भी होने शुरू हो गए हैं। प्रत्येक आईटीआई में 425 छात्र-छात्राओं को एडमिशन का मौका मिलेगा।
भारत सरकार की ओर से युवाओं को आईटीआई की तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपना हुनर दिखाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विगत वर्ष जिले में पांच राजकीय आईटीआई की सौगात दी थी। आईटीआई बनाने के लिए औरंगाबाद, गुलावठी, अनूपशहर, बीबीनगर और सिकंदराबाद का चयन किया गया था। इनमें से औरंगाबाद, गुलावठी, अनूपशहर, बीबीनगर के गांव सैदपुर में आईटीआई का निर्माण पूरा हो गया। इसके चलते निर्माण कराने वाली कंपनी ने आईटीआई को हैंडओवर कर दिया है। इनमें शिक्षक और कर्मचारियों की भी नियुक्ति हो चुकी है। जबकि सिकंदराबाद में आईटीआई का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दावा किया जा रहा यह आईटीआई जल्द बनकर तैयार हो जाएगी और अगले वर्ष इसमें शिक्षण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

.......................
जिले में चार राजकीय आईटीआई बनकर तैयार हो गए हैं और उनमें एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। प्रत्येक आईटीआई में 425 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। सिकंदराबाद की आईटीआई का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। - योगेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई सहकारीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed