फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बारिश ने गुल की नगर व देहात की बिजली

बारिश ने गुल की नगर व देहात की बिजली

Tue, 01 Aug 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने गुल की नगर व देहात की बिजली
बारिश ने गुल की नगर व देहात की बिजली
विज्ञापन

- 200 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली न होने से परेशानी
- शहर में लगातार पांच घंटे की बिजली से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बारिश के कारण नगर व देहात क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। नगर में लगातार चार घंटे तो देहात में पूरे दिन बिजली गुल रही। देर रात बिजली सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार शाम तक सौ से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।
क्षेत्र में सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण पूरे नगर क्षेत्र में लगातार चार घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रही। कई लाइनें ब्रेक डाउन हो गई थीं तो कई क्षेत्रों में फाल्ट होने से बिजली गुल रही। जबकि सोमवार की दोपहर गायब हुई दो सौ से अधिक गांवों की बिजली मंगलवार की शाम तक केवल 95 गांवों में ही बहाल हो सकी थी। सौ से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई न होने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


दिन भर गुल रही दो सौ गांवों की बिजली
बारिश के कारण सोमवार दोपहर दो सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। मंगलवार को भी पूरे दिन इन गांवों में आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। ऐसे में घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। जबकि घरों में लगे अन्य बिजली के उपकरण भी शोपीस बने रहे। देर शाम तक करीब सौ गांवों में ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट---
बारिश के चलते जगह-जगह पर फाल्ट हो गए थे, जिसके कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है। शेष में भी जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
- संजीव राना, एसई, पावर कॉरपोरेशन


सड़क पर भरा पानी, गुस्से में लोग
बुलंदशहर। बारिश में सड़कों पर हुए जलभराव को लेकर मंगलवार वार्ड सात के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वार्ड के मोहल्ला आनंद विहार के लोगों ने नगर पालिका अफसरों पर अनदेखी और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को अनूपशहर अड्डा क्षेत्र स्थित वार्ड सात के मोहल्ला आनंद विहार में लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बारिश के कारण हुए सड़क पर जलभराव को लेकर लोगों ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की। वार्ड के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका अफसरों से सड़कों पर जलभराव को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सड़क पर हुए जलभराव से कई बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अंसार, यूसुफ, नितिन, मकसूद, बाबू, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed