{"_id":"597cbd874f1c1b913e8b497c","slug":"15013472927-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, एसडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, एसडीओ को नोटिस
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, एसडीओ को नोटिस
- डीएम ने जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
- एसई को जेई के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर देने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
स्याना क्षेत्र के सराय में एक माह से अधिक समय से फुंके पडे़े ट्रांसफार्मर को न बदलने की शिकायत पर डीएम ने एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम ने एसई को आदेश जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
शनिवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब ने स्याना देहात के सराय में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने डीएम को शिकायत देते हुए बताया कि 22 जून को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद अभी तक अफसरों ने नहीं बदलवाया है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएम आग बबूला हो गई। बिजली अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि जेई सचिन कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए शेष शिकायतों का आज ही निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने सर्किल द्वितीय के एसई व स्याना एक्सईएन को एसडीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
...