{"_id":"5970e8694f1c1b897e8b467e","slug":"150057182616-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने ही भिडे़ बीडीए टीपी व जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने ही भिडे़ बीडीए टीपी व जेई
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के सामने ही भिडे़ बीडीए टीपी व जेई
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को बीडीए सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम के सामने ही बीडीए के टीपी (टाउन प्लानर) व जेई आपस में भिड़ गए।
जेई ने टीपी पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर फाइलों में कमी निकालकर उनको पास नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बीडीए दफ्तर में बैठकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम के पहुंचते ही फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखी।
नक्शा पास कराने, प्लॉटो का आवंटन न मिलने से संबंधित खबरों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम के सामने शिकायत लेकर पहुंचे विभागीय जेई व टाउन प्लानर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
जेई ने टाउन प्लानर पर अवैध रूप से फाइलों को रोकने का आरोप लगाया तो टाउन प्लानर ने अपना पक्ष रखते हुए फाइलों की कमियां बताई। टाउन प्लानर की पूर्व में भी कई शिकायत मिलने पर डीएम ने टाउन प्लानर को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यशैली में शीघ्र सुधार के आदेश दिए।