फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 players were selected for the divisional level Wushu competition

Bulandshahar News: 15 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हुआ चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में तीन बालिकाएं समेत 15 खिलाड़ी विजेता रहे। सभी का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


काॅलेज के खेल प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बुधवार को स्कूल में जिला स्तरीय बालक-बालिका वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार निम ने किया। इसमें निर्णायक कोच अमित शर्मा रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसएमजेईसी इंटर काॅलेज की रश्मि, अर्किता, अर्जुन, राधिका अपने वर्ग में विजेता रहे। वहीं एएसके रिफाहेआम इंटर काॅलेज के फैजान और मोहम्मद फैजान विजेता रहे। इसके अलावा दयानंद स्कूल के पंकज, शिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तरूप, भजपाल भाटी इंटर काॅलेज के रूपेश विजेता रहे। रोहित कुमार ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आगामी नौ सितंबर को गौतमबुद्धनगर में होगी। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. अनीता भारद्वाज, श्याम बिहारी, संजय सिंह, मोहम्मद अनवार, मुनेंद्र, नरेशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed