फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 percent fee not adjusted, BSA office locked

Bulandshahar News: 15 प्रतिशत फीस नहीं की समायोजित, बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
15 percent fee not adjusted, BSA office locked
बीएसए ऑफिस पर ताला लगाते भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी। - फोटो : bulandshahr
बुलंदशहर। कोरोना काल के दौरान निजी स्कूलों को 15 प्रतिशत फीस समायोजित करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिए थे, लेकिन स्कूलों ने अभी तक फीस समायोजित नहीं की है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए बीएसए कार्यालय पर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के साथ अधिकारी भी मिले हुए हैं। जिससे अभिभावकों का नुकसान हो रहा है। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। करीब 20 मिनट बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों ने कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने के बाद भी अभिभावकों से छात्रों की पूरी फीस वसूल की थी। इसे लेकर हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया था कि कोरोना काल में जमा की गई फीस में से 15 प्रतिशत फीस को समायोजित किया जाए। जो अभिभावक फीस जमा कर चुके हैं, उनके आगामी कक्षा में फीस को समायोजित कर दिया जाएगा। जो छात्र-छात्राएं स्कूल छोड़कर अन्य स्कूल कालेजों में प्रवेश ले चुके हैं। उनको फीस वापस की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों ने आदेश आने के कई महीने बाद भी फीस को समायोजित नहीं किया है। अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। भाकियू महाशक्ति ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभिभावकों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नूर हसन, आशुतोष शर्मा, संजू गोस्वामी, जितेंद्र भाटी, सुनील, रवि सोलंकी, यशपाल सिंह, जयप्रकाश शर्मा, अय्यूब सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed