फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 parks of the authority will be beautified with Rs 1.60 crore

Bulandshahar News: 1.60 करोड़ से प्राधिकरण के 15 पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
15 parks of the authority will be beautified with Rs 1.60 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्राधिकरण अपने क्षेत्र के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण करने के साथ उनके पास ग्रीन गेल्ट विकसित करेगा। जिससे वातावरण हरा-भरा रह सके और लोगों को स्वच्छ वायु मिल सके। प्राधिकरण के 15 पार्क हैं, इन सभी पर करीब 160 लाख रुपये से कार्य होगा। अभी नौ पार्क पर कार्य शुरू हो गया है, शेष छह पार्क पर भी जल्दी सौंदर्यीकरण करने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
प्राधिकरण लगातार लोगों के विकास को लेकर सौंदर्यीकरण के कार्य करने के साथ कालोनी विकसित करता आ रहा है। अब पहले से बने क्षेत्र के 15 पार्कों का प्राधिकरण ने सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता सिराज अहमद ने बताया कि क्षेत्र में 15 पार्क बने हुए हैं। इनका काफी समय से सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं हुआ है। साथ ही ग्रीन बेल्ट भी कम है। इसको लेकर कार्य योजना बनाई गई। सभी 15 पार्कों में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। साथ पार्क को विकसित करने के लिए अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। इनके तैयार होने पर लोगों को हरा-भरा वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ.अंकुर लाठर ने बताया कि प्राधिकरण 15 पार्कों पर सौंदर्यीकरण करने के साथ ग्रीन बेल्ट व अन्य विकास कार्य करेगा। इन सभी पर करीब 160 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नौ पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। शेष पर भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article