फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 got notice

उर्वरक की 15 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, नौ को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 got notice
उर्वरक की 15 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, नौ को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की चार टीम ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। चारों टीम ने 60 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 15 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए और नौ दुकान संचालकों को नोटिस दिए हैं, जबकि दुकानों से उर्वरक के 27 सैंपल भी लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहीं, निरीक्षण की सूचना पर अधिकतर उर्वरक विक्रेता दुकान बंद कर भाग गए।

तहसील खुर्जा सिकंदराबाद में संचालित उर्वरक की दुकानों पर उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने 10 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया और चार उर्वरक के सैंपल लिए। पांच दुकानदारों को नोटिस दिए हैं, जबकि एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया है। तहसील बुलंदशहर और स्याना में संचालित उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई की। इस टीम ने 18 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए सात दुकानदारों को नोटिस करते हुए सात उर्वरक के सैंपल लिए हैं। तहसील शिकारपुर में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई की। उक्त टीम ने पांच सैंपल लिए और नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। इसी तरह तहसील डिबाई और अनूपशहर में संचालित उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल के नेतृत्व वाली टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने 16 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उर्वरक के सात सैंपल लिए हैं। इसके अलावा एक दुकानदार को नोटिस जारी किया और एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई थी। उर्वरक की दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही उर्वरक के सैंपल भी लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed