फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्पताल, बैंकों के सामने वाहनों का जमावड़ा देख भड़कीं डीएम

अस्पताल, बैंकों के सामने वाहनों का जमावड़ा देख भड़कीं डीएम

Thu, 13 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल, बैंकों  के सामने वाहनों  का जमावड़ा देख भड़कीं डीएम
नर्सिंग होम के सामने बेतरतीब पार्किंग देख डीएम खफा
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को नगर के वार्ड 27 व 23 का निरीक्षण किया। कृष्णा नगर में निरीक्षण के दौरान एक नर्सिंग होम के सामने वाहनों की बेतरतीब पार्किंग देखकर काफी खफा हुईं। उन्होंने अस्पताल, बैंक, होटल आदि स्थानों पर खड़े वाहनों को जब्त करने के निर्देश पुलिस और एआरटीओ प्रशासन को दिए।

साथ ही संस्था के संचालकों को भी चेतावनी दी कि वह वाहनों को पार्किंग में खड़े कराएं, वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। डीएम ने नगर में साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई कराने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश पालिका ईओ को दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान निर्धारित ड्रेस में महिला सफाई कर्मी को न देख डीएम ने नाराजगी जताई और ड्रेस पहनकर सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए पालिका ईओ से कहा कि गलियों का कूड़ा एकत्रित कर मोबाइल डंपिंग वाहन में कूड़े का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सफाईकर्मी सुबह 6 बजे सड़क पर दिखाई देने चाहिए। इस बीच डीएम ने काला आम, मलका पार्क का जायजा लिया। खाली पड़े स्थानों को हराभरा बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने मलका पार्क स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए संसाधन उपलब्ध कराने व बहुमूल्य पुस्तकों की सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed