फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पोर्टल तय करेगा किसको मिलेगा योजना का लाभ

पोर्टल तय करेगा किसको मिलेगा योजना का लाभ

Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल तय करेगा किसको मिलेगा योजना का लाभ
पोर्टल तय करेगा किसको मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन


शासन से किसानों को लाभ देने वाली योजनाओं को पारदर्शी और हेराफेरी से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक ऐसा पोर्टल तैयार किया है जो किसानों के ऑनलाइन आवेदन के साथ ही वरीयता क्रम तय कर देगा।

इसी के आधार पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इससे अब विभाग के अधिकारी किसानों के चयन में हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। आर्थिक संकट से किसानों को उबारने के उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। खाद, बीज और कीटनाशक पर किसानों को सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी दी जाती है। इसमें कृषि विभाग और मंडी परिषद की कई योजनाएं ऐसी हैं, जिन पर सरकार बहुत अधिक सब्सिडी देती है। इन योजनाओं के लिए पात्र किसानों के चयन को लेकर अधिकारियों पर भेदभाव के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए सरकार ने अब पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। सरकार ने ऐसा पोर्टल बना दिया है, जहां किसान जैसे ही किसी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करेंगे तो सॉफ्वेयर उस किसान की वरीयता तय कर देगा। जो किसान पोर्टल पर पहले आवेदन करेगा, उसे पहले लाभ दिया जाएगा।


इसी तरह शासन ने बीज अनुदान योजना में भी बदलाव किया है। पहले पंजीकृत किसान को तीन साल में एक बार सब्सिडी पर नया बीज मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

यदि किसान के पास दो हेक्टेयर भूमि है और उसने पिछले साल एक हेक्टेयर भूमि के लिए बीज लिया था तो वह बची भूमि पर भी अगले साल बीज सब्सिडी पर ले सकेंगे।

जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि शासन से किसानों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेने को सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। नया पोर्टल बनने से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले के किसानों ने नए पोर्टल पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed