फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब नहीं आएंगे स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड से मिलेगा राशन

अब नहीं आएंगे स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड से मिलेगा राशन

Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं आएंगे स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड से मिलेगा राशन
अब नहीं आएंगे स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड से मिलेगा राशन
विज्ञापन


सूबे में सत्ता बदलते ही गरीबों को मिलने वाले राशन वितरण की प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल हुआ है। सपा सरकार में लिए स्मार्ट कार्ड बनाने के निर्णय को बदलते हुए अब आधार कार्ड से राशन देने का निर्णय लिया है।

जिन पात्रों के पास आधार कार्ड नहीं हैं उन्हें आधार कार्ड बनने तक बिना आधार कार्ड के राशन मिलेगा। आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन अभियान चलाएगा। इसके लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद में करीब नौ लाख परिवार राशन लेते हैं। इनमें 26 हजार 402 बीपीएल और 6.5 लाख खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन प्राप्त करते हैं। सपा सरकार ने राशन लेने वाले लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधार कार्ड को प्राथमिकता देेते हुए योजनाओं से जोड़ने में लगे हुए हैं। जब तक स्मार्ट कार्ड लोगों तक पहुंच पाते उससे पहले ही सूबे की योगी सरकार ने निर्णय को बदलते हुए आधार कार्ड से ही राशन वितरण कराने का निर्णय लिया है।

यानि अब स्मार्ट कार्ड से राशन नहीं मिलेगा। शासन द्वारा जारी नए निर्देशों के मुताबिक, राशन की सभी दुकानों पर आधार कार्ड से राशन वितरित होगा। जिन पात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए प्रशासन अभियान चलाकर बनवाएगा। आधार कार्ड बनने तक उन्हें राशन मिलता रहेगा।

अब उपभोक्ता को दुकान के बंधन में नहीं बंधना पड़ेगा। वह किसी भी दुकान से राशन ले सकेगा। उसे छूट रहेगी कि वह जहां रह रहा है, वहां से आधार कार्ड के जरिए राशन खरीद सकता है।

इसके लिए राशन आते ही उपभोक्ताओं को एसएमएस से सूचना की व्यवस्था भी की जा रही है। राशन की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

डीएसओ केबी सिंह ने बताया कि राशन डीलर दुकान रोजमर्रा की जरूरत के सामान भी बेच सकेंगे। इसके लिए राशन डीलरों को छूट दी जाएगी। जिसमें वह साबुन, तेल समेत अन्य वस्तुओं को बेच सकेंगे। हालांकि इस बिंदु पर शासन स्तर से तैयारी चल रही है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जनपद के पांच लाख उपभोक्ता आधार कार्डों को अपने राशन की सूची से लिंक करा चुके हैं। करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को इसी माह अपने आधार कार्ड लिंक कराने के आदेश दिए गए हैं।


स्मार्ट कार्ड की जगह अब आधार कार्ड से राशन बांटा जाएगा। इसकी जानकारी मिल गई है। आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं से जल्द आधार नंबर लिंक कराने की अपील की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप राशन का वितरण कराया जाएगा। केबी सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed