{"_id":"595f6eb34f1c1b262f8b47d2","slug":"14994265392-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना में निकला सांप, पांच साल के बच्चे को डंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना में निकला सांप, पांच साल के बच्चे को डंसा
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलौने में निकला सांप, पांच साल के बच्चे को डंसा
चोला क्षेत्र के गांव बिघेपुर स्थित आंगनबाड़ी में खेलते समय खिलौने में सांप निकल आया और एक पांच वर्षीय बच्चे को डंस लिया। बच्चे का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में इस घटना के बाद रोष है। प्रधान का कहना है कि आंगनबाड़ी में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।
गांव बिघेपुर की आंगनबाड़ी में तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद थी और बच्चे खिलौनों से खेल रहे थे। इसी दौरान एक खिलौने से सांप निकला और उसने पांच वर्षीय प्रदीप पुत्र संजय को डंस लिया।
बच्चे के रोने पर जब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सांप देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और सांप को मार दिया।
परिजन प्रदीप को लेकर इलाज को अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए, जहां उसका इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ग्राम प्रधान जुगेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई और इस लापरवाही की शिकायत प्रशासनिक अफसरों से करने की चेतावनी दी है।