{"_id":"595e98104f1c1bfc3c8b4598","slug":"14993715916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमीन-ए-हज को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमीन-ए-हज को दिया प्रशिक्षण
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमीन-ए-हज को दिया प्रशिक्षण
आजमीन-ए-हज को बृहस्पतिवार नगर के एक होटल में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला हज ट्रेनर हाजी खुर्शीद आलम राही की अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान आजमीन-ए-हज को टीका लगाने के लिए कार्ड भी बनाए गए।
जिला हज ट्रेनर हाजी खुर्शीद आलम राही ने बताया कि जिले से हज जाने वाले आजमीनों की 25 जुलाई से रवानगी शुरू हो जाएगी। हज को उड़ान की जानकारी 15 दिन पहले एसएमएस से भेज दी जाएगी।
जिला हज कमेटी के सदस्य और जिला हज प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि प्रशिक्षण में 440 आजमीनों ने भागीदारी की। उन्हें बताया गया कि साऊदी अरब में नशीला पदार्थ विशेषकर खशखश, धारदार हथियार और तरल पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि यदि आजमीने हज को, अगर कोई रोग है और उसकी यहां दवाई चल रही है तो उसे साथ ले जा सकते हैं। यदि कोई चश्मा लगाता है तो वह एक और अतिरिक्त चश्मा साथ लेकर जाए।
हज यात्री अपने साथ दो जोड़ी अहराम, एक पॉकेट वाली बेल्ट, एक जोड़ी गर्म मोजे, एक जोड़ी गर्म कपड़े, तीन जोड़ी साधारण कपड़े, 10 मीटर पतली प्लास्टिक की रस्सी, दो बड़ी चादर साथ ले जा सकेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 10 और 11 जुलाई को आजमीने हज यात्रियों को मदरसा कासमिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट पर टीके लगाए जाएंगे।
इस दौरान शहर काजी मौलाना जैनुल आबदीन, प्रधानाचार्य मौलाना इरफान अहमद सिद्दिकी, मास्टर अब्दुल अली खान, हाजी मो. अहमद, हाजी नसीबुद्दीन, मास्टर मुहिउल इस्लाम, अफजाल अहमद बर्नी आदि मौजूद रहे।