फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा-Cordination

गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा-Cordination

Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा-Cordination
गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन

गाजियाबाद के गोशाला पाठक निवासी 23 वर्षीय युवक सोमवार को भगवानपुर गंगातट पर स्नान के दौरान डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसको गंगा से निकालने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन पता नहीं चल सका। उसकी तलाश को गढ़मुक्तेश्वर से एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया गया है।

गोशाला निवासी 23 वर्षीय गौरव प्रजापति पुत्र गजराज सिंह अपने साथी राजकुमार तथा संदीप के साथ बुगरासी में अपनी रिश्तेदारी में आया था। तीनों साथी सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में गंगा घाट पर स्नान के लिए चले गए।
विज्ञापन


गंगा में जल स्तर बढ़ने से किसी को तेज बहाव का अंदाजा नहीं हो सका। नहाते समय गौरव अचानक गहरे जल की चपेट में आ गया। गौरव को बचाने के लिए साथी राजकुमार तथा संदीप ने प्रयास भी किया लेकिन वह तेज बहाव के साथ डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका शोर सुनकर गंगा में स्नान कर रहे अन्य लोग उस ओर दौड़े। तत्काल स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की, लेकिन गौरव को तलाशा नहीं जा सका। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव के परिजनों सहित बुगरासी में रिश्तेदारों को सूचना दी।

चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि गौरव की खोज के लिए गढ़मुक्तेश्वर से एक्सपर्ट गोताखोरों की टीम बुलाई है। समाचार लिखे जाने तक गौरव का पता नहीं चल सका था। गौरव अपने परिवार में तीसरे नंबर का है।

उसके साथी राजकुमार ने बताया कि गौरव तीसरे नंबर का है। हाल ही में गाजियाबाद के कैलाशनगर से उसका रिश्ता तय हुआ है। शादी की तारीख तय होनी बाकी थी। गौरव अपने साथियों के साथ कई बार रिश्तेदारी में बुगरासी आ चुका है। राजकुमार ने बताया कि पहले भी चार बार गंगा स्नान करके जा चुके हैं।


गौरव बुगरासी में कमल सिंह प्रजापति के घर आया था। यहां रात में एक धार्मिक आयोजन होना था। घर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। अचानक गौरव के डूबने की सूचना पर पूरा परिवार गंगाघाट की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed