फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फिटनेस में देरी पर अब परिवहन विभाग नहीं वसूलेगा विलंब शुल्क

फिटनेस में देरी पर अब परिवहन विभाग नहीं वसूलेगा विलंब शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस में देरी पर अब परिवहन विभाग नहीं वसूलेगा विलंब शुल्क
फिटनेस में देरी पर अब परिवहन विभाग नहीं वसूलेगा विलंब शुल्क
विज्ञापन

बुलंदशहर। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस में देरी पर अब आवेदकों को विलंब शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। अब तक 50 रुपये प्रतिदिन वाहन फिटनेस और एक हजार रुपये डीएल नवीनीकरण के लिए आवेदक को जमा करने पड़ते थे। शासन स्तर से इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद एआरटीओ कार्यालय में सॉफ्टवेयर भी अपडेट कर दिया गया है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्तता के चलते डीएल धारक रिन्यूवल, वाहन पंजीकरण और वाहन की फिटनेस आदि की तारीख किसी कारणवश भूल जाते थे। जिसका खामियाजा उन्हें विलंब शुल्क जमा कर उठाना पड़ता था। परिवहन अफसरों के अनुसार डीएल नवीनीकरण की तिथि से एक माह बाद कोई आवेदक जाता था तो उसे एक हजार रुपये का विलंब शुल्क जमा करना पड़ता था। यदि दो साल हो गए तो उसे दो हजार रुपये और निर्धारित फीस जमा करके डीएल का नवीनीकरण कराना पड़ता था। इसी तरह, वाहन की फिटनेस में चूक होने पर 50 रुपये पेनाल्टी लगनी शुरू हो जाती थी। वहीं, रजिस्ट्रेशन में देरी पर कुल शुल्क का पांच फीसदी विलंब शुल्क जमा करना होता था। वाहन स्वामियों और डीएल धारकों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए परिवहन विभाग ने विलंब शुल्क समाप्त कर दिया है। इससे वाहन स्वामियों के साथ डीएम धारकों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार के अनुसचिव आशुतोष चंद्र पांडेय ने आदेश जारी कर दिए है। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन के निर्देश पर डीएल नवीनीकरण, वाहन फिटनेस और रजिस्ट्रेशन का विलंब शुल्क समाप्त कर दिया गया है। पहले दोनों सेवाओं के लिए आवेदकों को विलंब शुल्क जमा करना होता था। इसके लिए कार्यालय का सॉफ्टवेयर भी अपडेट करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed