फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब लंबित शिकायतों के निदान को बनेगा मिनी समाधान दिवस

अब लंबित शिकायतों के निदान को बनेगा मिनी समाधान दिवस

Mon, 28 Aug 2017 05:40 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
अब लंबित शिकायतों के निदान को बनेगा मिनी समाधान दिवस
अब लंबित शिकायतों के निदान को बनेगा मिनी समाधान दिवस
विज्ञापन

खुर्जा एसडीएम ने की अनोखी पहल, फरियादियों को मिलेगी राहत
माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को तहसील में तथा शनिवार को थाने में होगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। लंबित शिकायतों पर शासन के सख्त होने के बाद अफसरों ने शिकायतों के समाधान को एक अनूठी मुहिम शुरू की है। खुर्जा एसडीएम ने फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को तहसील में तथा शनिवार को थाने में मिनी समाधान दिवस लगाए जाने का प्लान तैयार किया है। ताकि फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सके ।

खुर्जा एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शासन तक लगातार लंबित शिकायतें पहुंच रही थी। इसके कारण अब वह अपने स्तर पर लंबित पड़ी शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। एसडीएम ने बताया कि माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुनकर मौके पर निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जबकि पुलिस से संबधित शिकायतों के लिए दूसरे और चौथे शनिवार को थानों में के समीप मिनी समाधान दिवस लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मिनी समाधान दिवस सुबह 10 बजे से प्रांरभ होकर शाम दो बजे तक चलेगा। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। शिकायत सुनने के दौरान एसडीएम, सीओ, लेखपाल, कानूनगो मौजूद रहेंगे। भूमि विवाद के संदर्भ में एक टीम अलग से गठित कर दी गई है। जो मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed