फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 smugglers arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 25 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
14 smugglers arrested with illegal liquor
तस्कर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार रात और शनिवार को अभियान चलाया। इसके तहत पूरे जिले में 14 शराब तस्करों को 20 पेटी और सैकड़ों पौव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अनूपशहर में कोतवाली पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तोरई निवासी हरिचंद, गांव सोरला निवासी रामगोपाल के कब्जे से एक, एक पेटी अवैध शराब बरामद की। गांव डरौरा निवासी सोनू से नहर पुल पर अवैध शराब के 42 पाउच पकड़े हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डिबाई/दानपुर में कोतवाली क्षेत्र के दानपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। दौलतपुर चौकी प्रभारी सतवीर सिंह मलिक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तस्कर राजेंद्र पुत्र होतीलाल निवासी दानपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 45 पाउच बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


बुगरासी में पुलिस ने हरियाणा मार्का की शराब के साथ एक आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जलालपुर गांव निवासी त्रिलोक पुत्र तौलीराम शुक्रवार रात गांव के रास्ते पर एक प्लास्टिक के कट्टे में कुछ भरकर ले जा रहा था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर त्रिलोक को पकड़ लिया। त्रिलोक के प्लास्टिक के कट्टे में हरियाणा मार्का के 144 पाउच थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्याना में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर मनोज को शुक्रवार रात बीबीनगर रोड बिजलीघर के पास पकड़ लिया। उसके पास से शराब के 48 पाउच बरामद किए गए हैं। एसआई मुकेश कुमार ने मनोज निवासी पट्टी राजाराम कस्बा स्याना को गिरफ्तार किया है।
सिकंदराबाद में कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि जेल चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने राजकुमार को 26 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ा। कायस्थवाड़ा चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने अतर सिंह को 50 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ा।

दादरी गेट, खुर्जा गेट चौकी प्रभारी अनिल कुमार, शौकेंद्र सिंह ने चमनलाल, रोशनलाल को 100 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। कोतवाली ने बताया कि सभी तस्करों के पास से पकड़ी गई शराब हरियाणा मार्का की थी। वहीं ककोड़ के एसओ कौशलेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम वैलाना निवासी विनय कुमार जंगल में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर विनय के पास से 90 पौव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब के बरामद किए।


गुलावठी में थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम बराल में रघुराज उर्फ रघु को 63 पौव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। यह अंग्रेजी शराब गोवा की थी। वहीं, ग्राम औलेढ़ा में रजवाहे के पास सौरन को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से अवैध अंग्रेजी शराब के 42 पौव्वे बरामद किए गए हैं। यह शराब अरुणांचल प्रदेश की है। बरामद की गई अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए प्रतिबंधित है।


इनसेट
कार में पकड़ी शराब, दो तस्कर दबोचे
खुर्जा जंक्शन। चौकी पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान शाहपुर मोड़ से गुजर रही कार से 15 पेटी देसी और पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी जंक्शन सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को शाहपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कार सवारों ने पुलिस कर्मियों को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करके जब कार रुकवाई तो उसमें से हजारों रुपये कीमत की पंद्रह पेटी देसी शराब और पांच पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने गिन्नौर निवासी तस्कर देवेंद्र और रमेश को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed