फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 lakh rupees were grabbed in the name of getting a job abroad

Bulandshahar News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव भमरा निवासी इस्तकार अहमद ने नगर के कुछ लोगों पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित इस्तकार अहमद ने एसएसपी को बीते दिनों शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी कुवैत में अच्छी कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी दिलवाने के नाम पर नवीन, नदीम और नसीम निवासी निकट धौलाना बस स्टैंड ने धोखाधड़ी व साज करके 14 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी नवीन कुवैत में रहकर सारी भूमिका रचता है और नदीम व उसके पिता नसीम गुलावठी में रहकर इसमें नवीन का साथ देते हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी 6 लाख रुपये कुवैत में नौकरी लगाने के नाम पर गुलावठी में ले चुके हैं। जब वह कुवैत गया तो वहां अपने रिश्तेदारों के पास रहा आरोपी नवीन ने कुवैत में भी उसे नौकरी के नाम पर गुमराह किया और नौकरी लगवाने के नाम पर एक साल तक बहकाता रहा और धीरे-धीरे नौकरी के कागज बनवाने व अन्य कार्य करवाने के नाम पर आठ लाख रुपये कुवैत में भी ले लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उनके पिता जहीर अहमद रुपए मांगने आरोपी नदीम व नसीम के पास गए तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, और रुपए लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed