{"_id":"573df1f34f1c1bbb24ac6f76","slug":"132-kv-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद का 132 केवी बिजलीघर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीराबाद का 132 केवी बिजलीघर फेल
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपा देने वाली गर्मी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर अचानक कस्बा जहांगीराबाद स्थित 132 केवी बिजलीघर फेल हो गया। इससे जहांगीराबाद और अनूपशहर क्षेत्र के करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दो लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। अधीक्षण अभियंता ने इस मामले में कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जहांगीराबाद स्थित 132 केवी का बिजलीघर ट्रांसमीटर धरपा बिजलीघर से जुड़ा हुआ है। इससे जहांगीराबाद और अनूपशहर क्षेत्र के 150 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। कुछ हिस्सा कस्बा जहांगीराबाद भी भी इससे जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक बिजलीघर फेल हो गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही निगम के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जहांगीराबाद बिजलीघर फेल होने की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के होश उड़ गए। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि जहांगीराबाद बिजलीघर फेल होने के मामले में जांच बैठा दी है। प्रयास किए जाएंगे कि जल्द ही बिजलीघर को चालू किया जाए।
विज्ञापन
फुंकने लगे ट्रांसफार्मर, सात घंटे की रोस्टरिंग
भीषण गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। नतीजतन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए विद्युत निगम ने दिन में तीन और रात में चार घंटे की रोस्टरिंग की। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में मात्र आठ से दस घंटे ही सप्लाई हो रही है। बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव साखनी में 400केवीए और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए। इसके चलते पांच हजार वाली आबादी के 800 घरों की बिजली गुल हो गई।
जिले में रोजाना 10 से 15 ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। दो दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। 100 से अधिक ट्रांसफार्मर ठीक होने के लिए कार्यशाला में पड़े हुए हैं।