फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   132 kV power failure

जहांगीराबाद का 132 केवी बिजलीघर फेल

Thu, 19 May 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
132 kV power failure
बिजली - फोटो : अमर उजाला

तपा देने वाली गर्मी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर अचानक कस्बा जहांगीराबाद स्थित 132 केवी बिजलीघर फेल हो गया। इससे जहांगीराबाद और अनूपशहर क्षेत्र के करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दो लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। अधीक्षण अभियंता ने इस मामले में कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जहांगीराबाद स्थित 132 केवी का बिजलीघर ट्रांसमीटर धरपा बिजलीघर से जुड़ा हुआ है। इससे जहांगीराबाद और अनूपशहर क्षेत्र के 150 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। कुछ हिस्सा कस्बा जहांगीराबाद भी भी इससे जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक बिजलीघर फेल हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही निगम के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जहांगीराबाद बिजलीघर फेल होने की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के होश उड़ गए। अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि जहांगीराबाद बिजलीघर फेल होने के मामले में जांच बैठा दी है। प्रयास किए जाएंगे कि जल्द ही बिजलीघर को चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुंकने लगे ट्रांसफार्मर, सात घंटे की रोस्टरिंग
भीषण गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। नतीजतन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए विद्युत निगम ने दिन में तीन और रात में चार घंटे की रोस्टरिंग की। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में मात्र आठ से दस घंटे ही सप्लाई हो रही है।  बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव साखनी में 400केवीए और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए। इसके चलते पांच हजार वाली आबादी के 800 घरों की बिजली गुल हो गई।


जिले में रोजाना 10 से 15 ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। दो दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। 100 से अधिक ट्रांसफार्मर ठीक होने के लिए कार्यशाला में पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed