फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 thousand children took admission in basic schools

Bulandshahar News: 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया बेसिक स्कूलों में प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
12 thousand children took admission in basic schools
बुलंदशहर। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक 12 हजार से अधिक बच्चों के प्रवेश हो चुके हैं। इस बार बच्चों के प्रवेश के लिए कोई लक्ष्य नहीं मिला है। अभियान के तहत 30 अप्रैल तक बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि इस बार नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही स्कूलों में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा दाखिला दिलाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य अध्यापकों, शिक्षकों और खंड शिक्षा कार्यालय के अफसर और कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 2399 बेसिक स्कूलों में 12 हजार से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के तहत लगातार ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसके लिए उनके अभिभावकों को शिक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। रोजाना स्कूल में होने वाले प्रवेश की रिपोर्ट भी विभागीय पोर्टल पर अपलोड हो रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed