फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 bigha paddy crop was damaged due to pesticide, BKU provided compensation to the farmer

Bulandshahar News: कीटनाशक से खराब हुई 12 बीघा धान की फसल, भाकियू ने किसान को दिलाया मुआवजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
12 bigha paddy crop was damaged due to pesticide, BKU provided compensation to the farmer
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव तलवार में एक किसान की कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद 12 बीघा धान की फसल खराब हो गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसान को संबंधी दवा कंपनी से एक लाख रुपये का मुआवजा दिला दिया लेकिन संगठन ने इस मामले में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ घेराव करने की चेतावनी दी है। आरोप लगाया है कि सिकंदराबाद में बन रही और चीनी मिलों द्वारा किसानों को दी जा रहे कीटनाशक व अन्य दवाइयों का विभाग नमूने नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौ. अरब सिंह का कहना है कि जब किसान फसल तैयार करता है तो जिले में विभिन्न कंपनियों की तरह-तरह की कीटनाशक व अन्य तरह की दवा बाजार में आ जाती हैं। ऐसे ही एक कीटनाशक दवा के छिड़काव से गांव तलवार के किसान अंकुर की 12 बीघा धान की फसल खराब हो गई। इससे जिला कृषि रक्षा अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

भाकियू ने किसी तरह कंपनी से किसान को एक लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया है लेकिन संगठन ने अधिकारियों के खिलाफ घेराव करने का निर्णय लिया है। वहीं, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा का कहना है कि किसान की फसल खराब होने का मामला संज्ञान में है। इसकी देरी से सूचना मिली और आपस में समझौता हो गया। विभाग की ओर से समय-समय पर कीटनाशक आदि अन्य दवाओं के नमूने लिए जाते हैं और आगे भी लिए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed