फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब वाहन स्वामियों को अपडेट कराना होगा मोबाइल नंबर

अब वाहन स्वामियों को अपडेट कराना होगा मोबाइल नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
अब वाहन स्वामियों को अपडेट कराना होगा मोबाइल नंबर
अब वाहन स्वामियों को अपडेट कराना होगा मोबाइल नंबर
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब वाहन स्वामियों को वाहन संबंधी कार्य के दौरान अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। वाहन स्वामियों का नंबर अपडेट होने से उन्हें वाहन का चालान होने पर तुरंत जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में उप्र परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वाहन लेते समय जो मोबाइल नंबर वाहन स्वामी दर्ज करवाते थे, बाद में नंबर बदलने पर वह विभाग में अपडेट नहीं करात थे। इसके चलते उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारी समय से नहीं मिल पाती थी। साथ ही वाहन को बेचने के बाद भी पहले वाला नंबर ही वाहन से जुड़ा रहता था। अब वाहन स्वामियों को पहले दिए गए मोबाइल नंबर में बदलाव हो जाने पर उसे बदलवाना होगा। जिससे ई-चालान होने पर संबंधी वाहन स्वामी को मोबाइल पर तत्काल जानकारी मिल सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि अब वाहन स्वामी को समय-समय पर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। इससे वाहन स्वामी को चालान होने पर तत्काल जानकारी मिल सकेगी। प्राइवेट वाहन स्वामी वाहन के हस्तांतरण, एनओसी, हाइपोथिकेशन और पुन: पंजीयन के समय व व्यावसायिक वाहन स्वामी टैक्स जमा करने व फिटनेस आदि की जांच कराने के समय कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed