{"_id":"5a8727714f1c1b93268ba793","slug":"111518806897-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ने से पलटी रोडवेज बस, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़ने से पलटी रोडवेज बस, दस घायल
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर पर चढ़ने से पलटी रोडवेज बस, दस घायल
खुर्जा। हाईवे पर गांव लखावटी के पास बृहस्पतिवार देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है।
बृहस्पतिवार देर रात फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस आनंद बिहार से सवारियां लेकर जा रही थी। तभी हाईवे स्थित कोतवाली क्षेत्र में गांव लखावटी के पास अनियंत्रित होने से बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देख आसपास के लोग मौके की तरफ दोड़ पड़ और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक शाहजहांपुर निवासी शिवकुमार, सुशीला देवी, एटा निवासी मोहित, कौशल, फतेगढ़ निवासी गौरव, अंकित, लखीमपुर खीरी निवासी राजकुमार गुप्ता समेत दस सवारियों को बस से बाहर निकाल कर कैलाश और जटिया अस्पताल ले गई। यहां सुशीला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बस पलटने के कारण हाईवे पर आवागमन भी बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाकर आवागमन को सुचारू कराया।