फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   110 buses from three depots set off for the Mudia Mela.

Bulandshahar News: मुड़िया मेले में रवाना हुईं तीनों डिपो की 110 बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
110 buses from three depots set off for the Mudia Mela.
बुलंदशहर। मथुरा में मुड़िया मेले के शुरू होने पर जिले के तीनों डिपो की 110 बसें शुक्रवार व शनिवार को रवाना हो गईं। इसमें बुलंदशहर व खुर्जा की 40-40 और सिकंदराबाद डिपो की 30 बसें शामिल हैं। ये बसें 30 जुलाई को मुड़िया मेला संपन्न होने के बाद लौटेंगी। बसों के जाने पर अन्य बसों के फेरे बढ़ाने के एआरएम ने निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मथुरा में मुड़िया मेला गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु आने लगे हैं।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को परिवहन की सेवा देने के लिए प्रदेशभर के सभी डिपो से बसों को भेजा गया है। मुड़िया मेले में बुलंदशहर व खुर्जा डिपो से 40-40 और सिकंदराबाद डिपो से 30 बसों को शुक्रवार शाम व शनिवार शाम को रवाना कर दिया गया। अब मेला होने तक सभी बसें गोवर्धन से संचालित होंगी। बसों के जाने से यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए शेष संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed