फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 more dengue cases found in the district, one death

Bulandshahar News: जिले में डेंगू के 11 और मिले केस, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डेंगू का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जांच में 11 और डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल आंकड़े 453 हो गए हैं। वहीं, नगर के राधानगर निवासी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव के बुखार से पीड़ित भाई की अलीगढ़ में मौत हो गई। चिकित्सक ने संबंधित को डेंगू बुखार बताया।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन माह से डेंगू बुखार का प्रकोप बना हुआ है। प्रतिदिन जांच कराने पर लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो रही है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़कर अब 450 को पार कर चुका हैं। डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ने का कारण विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को धरातल पर न चलाना सामने आ रहा है। बुधवार को एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए करीब 95 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर लैब में जांच की गई। इसमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। डेंगू पॉजिटिव आने वाले अधिकांश मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


डेंगू से बार महासचिव के भाई की मौत
नगर के राधानगर निवासी 50 वर्षीय नरेश कौशिक पिछले काफी समय से अलीगढ़ में रहकर अपना कारोबार करते हैं। भाई एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव उमेश कौशिक ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। चार दिन से उनका इलाज अलीगढ़ के ही एक अस्पताल में चल रहा था। ब्लड जांच कराने पर चिकित्सकों ने डेंगू बुखार बताया। बुधवार को उपचार के दौरान भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल और डेंगू के बाद मरीजों की मांसपेशियों में दर्द व जकड़न
जिले में वायरल बुखार व डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, बुखार से स्वस्थ होने के बाद मरीजों की मांसपेशियों में दर्द और जकड़न की समस्या देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही ऐसे मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन बुखार से पीड़ित मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से 40 से 50 मरीज मांसपेशियों में दर्द और जकड़न की समस्या लेकर आने लगे हैं। यह समस्या विटामिन और मिनरल की कमी वाले मरीजों में देखने को मिल रही है। ऐसे में मरीज अपना खानपान पर विशेष ध्यान दें। मरीजों को संतुलित आहार और व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।
गांव पीतमपुर में बुखार से पीड़ित चल रहे लोग, स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव पीतमपुर में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। अधिकांश ग्रामीण झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं तो कुछ निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इन दिनों गांव में मनीषा देवी, अमरवती देवी, हरकेश, बबली, ललित राघव, नंदनी, माहित, पवन, राजेश देवी, सुनीता देवी आदि बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगवाने की मांग की, लेकिन अभी तक गांव में शिविर नहीं लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. शलभ भारती ने बताया कि एक बार पीतमपुर गांव में शिविर लगवाया जा चुका है। यदि गांव में बुखार से पीड़ित अधिक है तो दोबारा शिविर लगवा दिया जाएगा।

एलाइजा जांच में 11 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संबंधित अस्पताल में भर्ती है। बुखार से मृतक व्यक्ति अलीगढ़ में रहता था और वहीं उपचार करवा रहा था। टीम को जांच के लिए पैतृक आवास पर भेजा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed