फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 kV line snapped; power supply disrupted for two hours.

Bulandshahar News: 11 केवी क्षमता का तार टूटा, दो घंटे बंद रही आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
11 kV line snapped; power supply disrupted for two hours.
गाजियाबाद। गायत्रीपुरम के पीछे शुक्रवार को पांच बजे 11 केवी लाइन का तार टूट गया। इसके बाद रेलवे रोड, डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, चर्च कंपाउंड समेत आसपास की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली गुल होने के बाद ऊर्जा निगम ने पट्रोलिंग कराकर मौके पर टीम भेजी। पांच से सात बजे तक लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस बारे में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि सात बजे के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। तार टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, शहर के अकबरपुर, बहरामपुर, सिद्धार्थ विहार में भी दिन में चार बार बिजली आई और गई। ट्रिपिंग की ऊर्जा निगम को 60 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

--------------
रघुनाथपुर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि हुई, सुधरेगी व्यवस्था
गाजियाबाद। मुरादनगर के रघुनाथपुर बिजलीघर में 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया है। ऊर्जा निगम के अफसरों का दावा है कि रघुनाथपुर बिजलीघर से पोषित होने वाले इलाकों में अभी ओवरलोड की वजह से आपूर्ति बाधित नहीं होगी। ग्रामीण जोन के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि रघुनाथपुर बिजलीघर पर लोड बढ़ रहा था। जबकि, ट्रांसफार्मर वहां कम क्षमता का लगा हुआ था। इससे फॉल्ट की समस्या हो रही थी। नए बिजनेस प्लान में आवंटित हुई धनराशि से 10 एमवीए का नया ट्रांसफर लगवाया गया। प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed