फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   100 patients arriving every day for treatment in OPD and emergency

Bulandshahar News: ओपीडी और इमरजेंसी में इलाज कराने प्रतिदिन पहुंच रहे 100 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
100 patients arriving every day for treatment in OPD and emergency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने पर बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी समेत अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों ने उपचार कराया। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार के 89 तो सर्दी-जुकाम के 76 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें से चार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

सर्दी के कारण लोगों में बीमारियां भी बढ़ गई हैं। खांसी के साथ अब सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.परवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में पिछले कुछ दिन से बुखार के मरीजों का आना शुरू हो गया है। 20 दिन पूर्व बुखार के मरीज काफी कम थे लेकिन, अब अचानक से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में इन दिनों 100 से अधिक बुखार और सर्दी-जुकाम के 200 से अधिक मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में आए मरीजों की जांच कराकर दवा दी गई। इन सभी का उपचार करने के साथ ही खानपान व सर्दी में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सोमवार को ओपीडी में आई मरीज विनीता ने बताया कि शनिवार शाम से बुखार है। दवा लेने पर कुछ राहत मिली। सोमवार को ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक ने देखा और दवा दी है।
विज्ञापन

ओपीडी में इन दिनों सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मरीज भी उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सोमवार को बुखार के 89 तो सर्दी-जुकाम के 76 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed